मध्य प्रदेश
राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने सर्व ब्राह्मण महासभा गाडरवारा को दी 10 लाख की सहायता

गाडरवारा। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने समाज सेवा और धर्मार्थ कार्यों में सहयोग जारी रखते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा गाडरवारा को 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह राशि महासभा के निर्माणाधीन भवन में शेड निर्माण के लिए प्रदान की गई है।
इस राशि का अनुमोदन महासभा के संरक्षक पं. मैथिलीशरण तिवारी की अनुशंसा पर किया गया। बीते दिवस बोहानी में आयोजित रामकथा कार्यक्रम के दौरान सांसद तन्खा द्वारा स्वीकृत पत्रक को पं. मैथिलीशरण तिवारी ने सर्व ब्राह्मण महासभा गाडरवारा के अध्यक्ष पं. महेश अधरूज को सौंपा।
इस अवसर पर अनुपम ढिमोले, सुबोध राजौरिया, मधुकांत दुबे, विनायक द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सर्व ब्राह्मण महासभा गाडरवारा ने सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के इस सहयोग के लिए आभार जताया और उन्हें साधुवाद दिया।