खेलमध्य प्रदेश

मंडीदीप के 3 खिलाड़ी राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। मध्य प्रदेश स्टेट सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर इक्विप्ड पुरुष/महिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को बालाघाट, मध्य प्रदेश में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मंडीदीप नगर के संदीप फिटनेस जिम के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कोच रेहान खान ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी अलग-अलग वेट कैटेगरी में हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में (1) अंशुल राजपूत, (2) आर्यन किर एवं (3) टीनू तिवारी शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी गोल्डन केरी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं, जो खेल गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

इस उपलब्धि पर संदीप फिटनेस टीम द्वारा सभी खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सुधाकर दादू, अंकित चौहान, आशीष चित्रांश, रंजीत भोला एवं आशीष घोषले कपिल परमार मधु मैम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!