मध्य प्रदेश
शरद पूर्णिमा पर 25 अक्टूबर को सजेगी काव्य की महफिल, तिलक भवन में होगा कवि सम्मेलन

गाडरवारा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्थानीय श्री सार्वजनिक पुस्तकालय, तिलक भवन में रविवार, 25 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक अभिरुचियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस गोष्ठी में कवि और साहित्यप्रेमी काव्य पाठ के माध्यम से साहित्य की विविध विधाओं और भावों को प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक महेश नेमा एवं अखिलेश साहू ने क्षेत्र के समस्त साहित्यकारों, कवियों और साहित्यप्रेमियों से गोष्ठी में सहभागिता कर आयोजन को गरिमामय बनाने की अपील की है।
शरद पूर्णिमा की उल्लासपूर्ण बेला में आयोजित यह साहित्यिक आयोजन काव्य प्रेमियों को एक साथ आने और साहित्यिक विचारों एवं रचनाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।







