युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय राजपूत ने किया प्रदेश महामंत्री चंद्र भूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) का स्वागत

मंडीदीप (सम्राट अंकित कुशवाहा) – युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय राजपूत द्वारा सिवनी दौरे के दौरान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री चंद्र भूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश मीना, बृजेश ठाकुर, पूर्व पार्षद वीरेंद्र मीना, ब्लॉक महामंत्री दसरथ मीना, सरपंच राजू मेहरा, कमल शर्मा, बबलू चोरे, फरीद खान, गोवर्धन राजपूत, मनीष मालवीय, पूर्व पार्षद सुनील मालवीय, वार्ड अध्यक्ष दिनेश राय, शैलेन्द्र चौधरी, दीपक पाटिल, युवा नेता यासीन खान, युवा नेता आकाश राजपूत, निखिल सिंह, विक्की, रवि मालवीय, अमन विश्वकर्मा सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री श्री बुंदेला ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।