शिक्षा/नौकरी

टैगोर विद्या निकेतन में शिक्षा रत्न सम्मान समारोह संपन्न, उत्कृष्ट विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिला सम्मान

कलेक्टर रजनी सिंह और एसडीएम कलावती व्यारे रहीं मुख्य अतिथि, प्राचार्य गुंजन पाठक को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड, 64 विद्यार्थी और 11 शिक्षक हुए सम्मानित।

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। टैगोर विद्या निकेतन में शिक्षा रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और विशेष अतिथि एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जी.जे. एजुकेशन सोसाइटी के सभी सदस्यगण भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आरती एवं प्राचार्य श्रीमती गुंजन पाठक के स्वागत उद्बोधन से हुई। हंसराज मालपानी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया, जबकि अशोक काबरा ने शिक्षा रत्न सम्मान योजना की अवधारणा साझा की। सुभाष चंद्र जैन ने आभार व्यक्त किया।

मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया —

  • वेदिका (कॉमर्स) – सातवां स्थान
  • जीवनलाल बाथरे (विज्ञान) – नौवां स्थान
  • नम्रता नामदेव (कक्षा 10वीं) – सातवां स्थान
  • अदिति पटेल (कक्षा 10वीं) – आठवां स्थान

इन विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को ₹51,000–₹51,000 की राशि से सम्मानित किया गया।
जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर युवराज शर्मा (कक्षा 10वीं) को ₹21,000 की राशि दी गई।

कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 59 विद्यार्थियों को ₹11,000–₹11,000 की राशि से पुरस्कृत किया गया।

शिक्षकों और स्टाफ को भी मिला सम्मान

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गुंजन पाठक को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व हेतु एक्सीलेंस अवॉर्ड और ₹55,555 की राशि से सम्मानित किया गया।
32 वर्षों से सेवा दे रहे गब्दू श्रीवास (ऑफिस अटेंडेंट) को “ईमानदारी पुरस्कार” और ₹11,000 की राशि से नवाजा गया।

कुल मिलाकर इस समारोह में 64 विद्यार्थियों और 11 शिक्षकों को ₹11,33,555/- की राशि से सम्मानित किया गया।
सत्र 2014-15 से 2025-26 तक शिक्षा रत्न सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक 39 शिक्षकों और 246 विद्यार्थियों को ₹37,02,555/- की प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है।

कार्यक्रम संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन देवेंद्र रजक, रोहित मालवीय, श्रीमती भानु त्रिपाठी एवं श्रीमती पूनम कटारे द्वारा किया गया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!