गाडरवारा में मंत्री उदय प्रताप सिंह का युवाओं ने किया भव्य स्वागत, मुन्नू स्टूडियो परिवार से की सौजन्य भेंट
गाडरवारा के चावड़ी वार्ड शक्ति चौक पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह का युवाओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। मुन्नू स्टूडियो परिवार से की सौजन्य भेंट।

गाडरवारा। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के गाडरवारा आगमन पर चावड़ी वार्ड स्थित शक्ति चौक में युवाओं द्वारा उनका अभूतपूर्व और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मुन्नू स्टूडियो परिवार से सौजन्य भेंट कर कुशलक्षेम जानी और स्थानीय विषयों पर आत्मीय चर्चा की।
इस अवसर पर हाजी शेख शब्बीर, भाजपा नेता मिनेन्द्र डागा, चंद्रकांत शर्मा, अब्दुल फिरोज खान, अखिलेश राय, मोहम्मद इस्माइल, शेख सलमान, लकी अली, राजेश नीरस, अजय सोनी, तरुण सेन, संजय खान, अफजल खान, अनश खान सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने युवाओं से संवाद करते हुए शिक्षा, परिवहन और विकास से जुड़े विषयों पर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा युवाओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।







