मध्य प्रदेश

गाडरवारा नगर के कलचुरी बंधुओं को मिला बड़ा दायित्व: रविशेखर जायसवाल बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष

गोटेगांव में हुई जिला कलचुरी समाज की बैठक में गाडरवारा के रविशेखर जायसवाल को जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। समाज ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

संवाददाता अवधेश चौकसे

गाडरवारा।
जिला कलचुरी समाज की हाल ही में गोटेगांव में आयोजित बैठक में जिलेभर के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक की अध्यक्षता श्री पंकज चौकसे ने की एवं संयोजन श्री किशोर राय द्वारा किया गया। सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें गाडरवारा नगर के कई समाजसेवियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गाडरवारा के रविशेखर जायसवाल बने जिला कार्यकारी अध्यक्ष

गाडरवारा नगर के पूर्व पार्षद श्री रविशेखर जायसवाल को जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
उनकी नियुक्ति पर नगर में हर्ष का माहौल रहा और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

घोषित जिला पदाधिकारी सूची:

  • श्री रविशेखर जायसवाल – जिला कार्यकारी अध्यक्ष
  • श्री नरेंद्र राय – जिला महासचिव
  • श्री मनीष जायसवाल – कोषाध्यक्ष
  • श्री रूपेश राय – उपाध्यक्ष
  • श्री मोहन राय – जिला सचिव
  • डॉ. अरविंद चौकसे – जिला सचिव
  • श्री सर्वेश राय – जिला सचिव
  • श्री रितेश राय – जिला सचिव
  • श्री कैलाश राय – जिला संगठन मंत्री
  • श्री मनोज राय – जिला संगठन मंत्री
  • श्री राजेश बंटी चौकसे – सह सचिव
  • श्रीकांत राय – सह सचिव
  • आशीष जायसवाल – सह सचिव
  • प्रमोद चौकसे – वरिष्ठ संरक्षक
  • रजनीश राय एवं राधारमण राय – संरक्षक

समाज ने दी बधाई और आभार व्यक्त किया

नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठजनों, नागरिकों और कलचुरी समाज गाडरवारा इकाई ने बधाई दी।
साथ ही अध्यक्ष पंकज चौकसे एवं संयोजक किशोर राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि समाज के विकास, एकता और संगठन को सशक्त बनाने हेतु यह नई कार्यकारिणी मील का पत्थर साबित होगी।

https://fktr.in/7VwEn69

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!