क्राइममध्य प्रदेश
गाडरवारा में तेज रफ्तार लोडिंग ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मेड में जा घुसा वाहन
गाडरवारा-पिपरिया मार्ग पर कामती गांव के पास तेज रफ्तार लोडिंग ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी। हादसे में युवक घायल, ड्राइवर मौके से फरार।

गाडरवारा।
गाडरवारा से पिपरिया मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार लोडिंग ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कामती गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित मेड (मेड़) में जा घुसा।
स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार को अस्पताल भेजा, वहीं ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत तेज थी। बाइक सवार को बचने का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।








