नरसिंहपुर: जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का भव्य आयोजन

नरसिंहपुर। जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गाडरवारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष और समाजोद्धार के योगदान को नमन किया।
PM मोदी और CM मोहन यादव के नेतृत्व में जनजातीय समाज कर रहा प्रगति—मंत्री राव उदय प्रताप सिंह

मंत्री जी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनजातीय समाज आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रहा है। यह बदलाव केवल योजनाओं का परिणाम नहीं बल्कि संकल्प, संवेदना और समावेशी विकास का प्रतीक है।
हितलाभ वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने जनजातीय हितैषी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। साथ ही कलाकारों ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसका अतिथियों और विद्यार्थियों ने आनंद लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन सुना
इस अवसर पर सभी उपस्थितों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी लाइव उद्बोधन को सुना और उसे आत्मसात किया।
इन प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

- श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया (अध्यक्ष, जिला पंचायत नरसिंहपुर)
- श्री नीरज दुबे (अध्यक्ष, नगरपालिका नरसिंहपुर)
- श्रीमती अनीता राजेंद्र सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत)
- जिलाधीश श्रीमती रजनी सिंह
- पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा
- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
- जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग
- श्री धनंजय पटेल, सुश्री अंजु शुक्ला, ठाकुर राजीव सिंह, नवीन अग्रवाल, विक्रांत कौरव
- श्री अमितेन्द्र नारोलिया, इंजीनियर प्रताप पटेल, अरुण शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा
- श्री प्रदीप पटेल, परषोत्तम पटेल, दुर्गेश पटेल
- श्री विशाल सिंह (चाँदनखेड़ा)
- श्रीमती निशा सोनी (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा)
- श्रीमती सुषमा तिवारी
आदि गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।







