सोहागपुर में गैस सिलेंडर कालाबाज़ारी पर प्रशासन का कहर, SDM–SDOP–थाना प्रभारी की संयुक्त कार्रवाई से मचा शहर में हड़कंप, 22 अवैध सिलेंडर जप्त
सोहागपुर में अवैध गैस सिलेंडर कालाबाज़ारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। SDM प्रियंका भल्लवी, SDOP संजू चौहान व थाना प्रभारी उषा मरावी के नेतृत्व में छापेमारी, 22 सिलेंडर जप्त। खबर का असर।

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
सोहागपुर।
नगर में लंबे समय से पनप रही घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी पर आखिरकार प्रशासन का करारा प्रहार हुआ है। जनता एक्सप्रेस के संवाददाता राकेश पटेल “इक्का” की खबर के बाद हरकत में आए प्रशासन और पुलिस ने ऐसी सख्त कार्रवाई की कि पूरे शहर में तहलका मच गया।
एसडीएम प्रियंका भल्लवी के मार्गदर्शन में, एसडीओपी संजू चौहान एवं थाना प्रभारी उषा मरावी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित 22 गैस सिलेंडर जप्त किए। मौके पर ही पंचनामा तैयार कर दोषियों को सख्त नोटिस जारी किए गए।
जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
प्रशासन की जांच में सामने आया कि ये सिलेंडर कालाबाज़ारी और अवैध भंडारण के उद्देश्य से रखे गए थे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है, जबकि आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

प्रशासन का साफ संदेश
एसडीएम प्रियंका भल्लवी ने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“हमारा उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन, संपत्ति और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। गैस जैसी संवेदनशील सामग्री की कालाबाज़ारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
वहीं एसडीओपी संजू चौहान और थाना प्रभारी उषा मरावी ने भी चेतावनी दी कि
“भविष्य में ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल छापेमारी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।”
खबर का असर
यह कार्रवाई साफ तौर पर दर्शाती है कि जनता एक्सप्रेस की खबर के बाद प्रशासन ने बिना देरी के मोर्चा संभाला। संवाददाता राकेश पटेल ‘इक्का’ की प्रभावी रिपोर्टिंग से कालाबाज़ारियों की नींद उड़ गई और यह संदेश गया कि अब सोहागपुर में गैरकानूनी कारोबार के लिए कोई जगह नहीं।

शहर में साफ संदेश
इस कार्रवाई के बाद पूरे सोहागपुर में यह स्पष्ट संदेश गूंज उठा है—
जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।







