मध्य प्रदेश

NEET पेपर लीक व शिक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, शाहपुर में एसडीएम को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता शाहपुर

शाहपुर, 23 जुलाई। NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI शाहपुर इकाई ने बुधवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को सौंपा।

विरोध मार्च का नेतृत्व NSUI शाहपुर अध्यक्ष देवांशु विश्वकर्मा एवं आयुष शुक्ला ने किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था लागू करने को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की।

NSUI नेता कृतिक साहू ने कहा कि लगातार सामने आ रही पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास परीक्षा प्रणाली से उठता जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और NSUI छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने तथा छात्रों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पहलवान ठाकुर, उपेन्द्र वर्मा, धर्मेंद्र शुक्ला, शांतनु तिवारी, गुलशन मिश्रा, विशाल चौरे, शैलेंद्र बाटके, कमलेश यादव, पिंटू, गोलू बांसकार, मनीष बंसाल, करण बांसकार, अजय विश्वकर्मा, आयुष वर्मा, हरीओम आठांकर, कनिष्का चौधरी, कृतिका, तानिशा, मुस्कान, महक, श्रद्धा, ईशा, ऋषिका, कुमकुम, संजना, निधि, अजीत, सूरज, आयुष राज, मानव काहार, सात्यम काहार, शुमित बांसकार, सुधांशु विश्वकर्मा, शोभित गुप्ता, मोहित वर्मा, गौरव वर्मा सहित NSUI के पदाधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!