मध्य प्रदेश

नगर में हर्षोल्लास से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

कांग्रेस महासचिव मनीष राय ने की शिरकत, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका (नरसिंहपुर)। शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर की सभी मस्जिदों और मजारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

जुलूस की भव्यता

वार्ड नं. 1 स्थित मस्जिद से जुलूस का प्रारंभ हुआ, जो रेलवे फाटक, बसुरिया रोड स्थित बाबा दरबार, अनाज बाजार, गुड़बाजार चौक, सब्जी बाजार, मेन बाजार से होते हुए रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मजार तक निकाला गया।

  • मुस्लिम भाई हाथों में पंचम लिए “सरकार की आमद मरहबा” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
  • नृत्य करते हुए घोड़े और छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सजा विमान आकर्षण का केंद्र रहे।
  • जुलूस में एकता, इंसानियत और मोहब्बत का संदेश गूंजता रहा।

कांग्रेस महासचिव मनीष राय ने की शिरकत

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव युवा नेता मनीष राय (छोटू भैया) ने पुष्पमाला पहनाकर जुलूस में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं। जुलूस का जगह-जगह पुष्पमालाओं और अल्पाहार से स्वागत किया गया।

प्रशासन रहा सतर्क

पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर निरीक्षक वर्षा धाकड़ पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थित ढंग से जुलूस को संपन्न कराया।

Also Read-नगर में हर्षोल्लास से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

दुआएं और तबर्रुक

मौलाना साहिब ने उपस्थित जनों से मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंत में सलाम पढ़कर वतन की खुशहाली, एकता और भाईचारे की दुआएं की गईं तथा तबर्रुक का वितरण हुआ।

मस्जिद कमेटी ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर परिषद के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!