वियतनाम से MacBook खरीदकर भारतीय युवक ने बचाए ₹36,500 – जानिए कैसे किया कमाल

अगर आप Apple MacBook Pro खरीदना चाहते हैं तो भारत में इसकी कीमत सुनकर जेब कांप सकती है। खासकर Pro वेरिएंट्स की बात करें तो Apple भारत में कोई बड़ी छूट नहीं देता और ऊपर से भारी GST और इंपोर्ट ड्यूटी कीमत को और बढ़ा देते हैं। ऐसे में एक भारतीय युवक ने इसका तोड़ ढूंढ निकाला और विदेश से MacBook खरीदकर हजारों रुपये बचा लिए।
वियतनाम में सस्ती मिली वही MacBook Pro
इस युवक ने Reddit पर बताया कि भारत में जो MacBook Pro का 24GB RAM वेरिएंट ₹1,85,000 में मिलता है वही लैपटॉप उसने वियतनाम से ₹1,48,500 में खरीदा। इसमें VAT रिफंड के बाद उसे कुल ₹36,500 की बचत हुई। उसने ये डील हनोई शहर में 15 से ज़्यादा दुकानों में घूमकर ढूंढी। सबसे सस्ती और सही डील लेने के लिए उसने हर जगह अच्छे से पूछताछ की।
सिर्फ लैपटॉप नहीं, विदेश यात्रा का भी फायदा
इस भारतीय युवक ने सिर्फ लैपटॉप ही नहीं खरीदा बल्कि इसे एक बढ़िया विदेश यात्रा में तब्दील कर दिया। उसने सबसे सस्ता राउंड-ट्रिप फ्लाइट टिकट बुक किया और हनोई में कुल 11 दिन बिताए। इस दौरान उसने MacBook खरीदी और VAT रिफंड की प्रक्रिया भी पूरी की। उसका कुल खर्च हुआ ₹1,97,000 जिसमें लैपटॉप, होटल, खाना और फ्लाइट सब कुछ शामिल था।
₹48,000 में 11 दिन की वियतनाम ट्रिप
अगर देखें तो MacBook की कीमत वियतनाम में ₹1,48,500 थी और उसका कुल खर्च ₹1,97,000 हुआ। इसका मतलब यह हुआ कि उसने ₹48,000 में वियतनाम की 11 दिन की ट्रिप भी कर ली। अब जब तुलना भारत की कीमत से करें तो भारतीय MacBook ₹1,85,000 की है। यानी कुल मिलाकर उसने ₹12,000 और खर्च करके विदेश यात्रा का अनुभव भी पा लिया।
और भी बचत करने के लिए VAT रिफंड का रखें ध्यान
उस व्यक्ति ने VAT रिफंड से जुड़ी जरूरी बातें भी लोगों से साझा कीं। उसने बताया कि VAT रिफंड का सही तरीके से आवेदन करना बहुत ज़रूरी है जिससे आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। वियतनाम में VAT रिफंड मिलना संभव है अगर आपके पास सही दस्तावेज़ हों और खरीद के समय आप दुकान से रसीद और फॉर्म लें। यह तरीका उन लोगों के लिए उपयोगी है जो टेक्नोलॉजी खरीद के साथ यात्रा का भी मजा लेना चाहते हैं।