क्राइममध्य प्रदेश

20 साल से चल रहा जुआ-सट्टा अब होगा बंद! एसडीएम प्रियंका भल्लवी का बड़ा ऐलान

नर्मदापुरम के शोभापुर में 20 साल से चल रहे जुआ-सट्टे और अवैध कारोबार के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने आवाज उठाई। एसडीएम प्रियंका भल्लवी ने कड़ी कार्रवाई कर गोरखधंधा बंद कराने का आश्वासन दिया।"

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

नर्मदापुरम (सोहागपुर न्यूज़)। शोभापुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 20–25 वर्षों से लगातार चल रहे जुआ-सट्टे और गांजे के अवैध कारोबार के खिलाफ आखिरकार क्षेत्रवासियों की आवाज बुलंद हुई। इस गोरखधंधे से युवाओं और छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा था और क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी बिगड़ रही थी।

व्यापारी संघ के बाजार बंद पर तनाव

जुआ-सट्टे के विरोध में व्यापारी संघ द्वारा बुलाए गए बाजार बंद का राजपूत करणी सेना ने विरोध किया। इसके चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन ने तुरंत स्थिति संभाली और मामले को शांत किया।

एसडीएम प्रियंका भल्लवी का आश्वासन

तनाव के बीच एसडीएम प्रियंका भल्लवी, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि व्यक्तिगत विवाद में बाजार बंद करना उचित नहीं है। लेकिन उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा और जल्द ही जुआ-सट्टे को पूरी तरह बंद कराया जाएगा।

एसडीएम प्रियंका भल्लवी ने कहा—
“क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जुआ-सट्टे और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

क्षेत्रवासियों में खुशी

प्रशासन के आश्वासन पर क्षेत्रवासी प्रसन्न नजर आए और उन्होंने भरोसा जताया कि अब युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा। लोगों ने कहा कि वे हर तरह से प्रशासन का सहयोग करेंगे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन अपने वादे को कितनी जल्दी अमल में लाता है और शोभापुर क्षेत्र में वर्षों से चल रहे जुआ-सट्टे और अवैध कारोबार का सफाया कब तक होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!