मध्य प्रदेश

सतना की गुम बालिका को रेलवे पुलिस ने सुरक्षित किया

खुशी पांडे को ट्रेन से उतारकर परिजनों के सुपुर्द किया

संवाददाता सनी लालवानी

जबलपुर। 23 सितंबर 2025 को SI अभिषेक प्यासी, थाना प्रभारी चरगवाँ, जिला जबलपुर को सूचना मिली कि थाना कोलगांव, जिला सतना की गुम बालिका खुशी पांडे (20 वर्ष) पिता उदयराज पांडे, निवासी गली नंबर 1, शिव कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, सतना, जबलपुर से इटारसी जाने वाली किसी ट्रेन में बैठ कर कही जा रही है

सूचना के आधार पर महिला आरक्षक स्वाती, आरक्षक अमित कुमार, आरक्षक अमित कौशिक और आरक्षक सुमित यादव ने जबलपुर की तरफ से आने वाली दर्जनों ट्रेनों को चेक किया। इस दौरान खुशी पांडे को ट्रेन 01666 रानी कमलापति स्पेशल एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठी मिली। बालिका को तुरंत ट्रेन से उतारकर थाना चरगवाँ लाया गया।

रात्रि में बालिका को मुस्कान संस्था में सुरक्षित रखा गया। अगले दिन, 24 सितंबर 2025 को परिजन थाना उपस्थित हुए और बालिका को उसके पिता उदयराज पांडे के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की भूमिका:

  • महिला आरक्षकों और टीम ने समय रहते बालिका को खोजकर सुरक्षित किया।
  • ट्रेनों की कड़ी जांच और सतर्कता से गुम बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

यह घटना रेलवे और पुलिस के त्वरित और समन्वित प्रयास का प्रमाण है, जिससे समय पर बालिका को उसके परिवार के पास सुरक्षित पहुँचाया जा सका।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!