पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, दोस्तों के साथ संबंध बनाने से किया था इंकार
रीवा के रानी तालाब क्षेत्र में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। महिला ने बताया कि आरोपी उसे दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रानी तालाब क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। जब उसने इस अमानवीय हरकत का विरोध किया, तो आरोपी पति ने गुस्से में आकर उस पर चाकू से कई वार कर दिए।
हमले के बाद लहूलुहान हालत में महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने बयान में बताया कि उसका पति पैसों के लालच में दोस्तों को घर बुलाता था और उस पर गलत दबाव डालता था। विरोध करने पर उसने हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।








