मध्य प्रदेश

गाडरवारा में अग्रसेन जयंती उत्सव: भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी छात्र सम्मान

गाडरवारा। अग्रवाल समाज द्वारा श्री श्री 1008 महाराजाधिराज अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम और भक्ति भाव से मनाई जा रही है। तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला श्रीदेव बाँके बिहारी मंदिर परिसर में जारी है, जिसमें बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सांस्कृतिक व मनोरंजक प्रतियोगिताएँ

जयंती महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्ग के लिए रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं –

  • लकी गेम व कलेक्ट बैलून प्रतियोगिता (4-8 वर्ष):
    प्रथम – नैतिक, द्वितीय – आरव
  • ढूँढते रह जाओगे (9-14 वर्ष):
    प्रथम – अनिका गुप्ता, द्वितीय – नितेश अग्रवाल
  • गिलास के अंदर आपके नंबर (15 वर्ष से अधिक अविवाहित):
    प्रथम – श्वेता अग्रवाल, द्वितीय – श्री कुंज
  • बिंदी गेम (50 वर्ष तक महिलाएँ):
    प्रथम – अर्चना अग्रवाल, द्वितीय – रचना अग्रवाल, तृतीय – श्रद्धा
  • “मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी” (50 वर्ष से अधिक महिलाएँ):
    प्रथम – किरण चाची, द्वितीय – रजनी खजांची, तृतीय – ममता भाभी

इन कार्यक्रमों के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और उल्लास का अद्भुत माहौल रहा।

पूजन-अर्चना और शोभायात्रा

आज 22 सितम्बर, सोमवार को सुबह 9 बजे से श्रीदेव लक्ष्मीनारायण मंदिर (लाड़ोमोदन) में पूजन, अर्चना और प्रसादी वितरण होगा।
दोपहर 4 बजे से श्रीदेव लक्ष्मीनारायण जी मंदिर, चांवड़ी (लाड़ोमोदन मंदिर) से शोभायात्रा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रीदेव बाँके बिहारी मंदिर, राधावल्लभ वार्ड पहुँचेगी। वहाँ इसका समापन होगा।

महाआरती, पुरस्कार वितरण और मेधावी छात्र सम्मान

शाम 6 बजे महाआरती के पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें समाज के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ होगा।

गरबा महोत्सव

समारोह की अगली कड़ी में, 24 सितम्बर को शाम 7 बजे सुखदेव भवन में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!