मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

गाडरवारा । पुरानी गल्ला मंडी में नगर भाजपा मंडल और महिला मोर्चा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की और जीतू पटवारी का पुतला दहन किया।

नपा अध्यक्ष शिवकांत मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटिया बयान देकर नारी शक्ति का अपमान कर उन्हें ललकारा है। भाजपा ने महिलाओं के सम्मान में कोई कमी नही की है। भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है । धितकर है ऐसे कांग्रेस नेता पर जो महिलाओं को अपमानित कर रहे है।

भाजपा महिला नेत्री बसंती पालीवाल ने कहा कि हरतालिका तीज जैसे पवित्र पर्व पर महिलाओं को शराबी कहकर जोड़ना नारी शक्ति का अपमान है। यह बयान महिलाओं को अपमानित करता है, जिसकी हम घोर निंदा करते है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा सरकार लाड़ली बहना जैसी योजना के माध्यम से महिलाओं का सम्मान कर रही है, ओर कांग्रेस नेता महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

महिला नेत्री पूजा तिवारी, शिरोमणि चौधरी ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान उनकी महिलाओं के प्रति ओछी सोच और मानसिकता को उजागर करता है। यह कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।

पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक मौलासरिया, मिनेन्द्र डागा, मोहरकांत गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रीतेश राय,नपा सभापति आनंद दुबे, सुरेंद्र गुर्जर, शुभम सुनील राजपूत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आशीष राजपूत, अनिक जैन ,अभिषेक सराठे, अंशुमान दुबे, राजेश गुर्जर , सुषमा साहू पूनम कहार, शिवेंद्र पुरी, लखन साहू, कपिल घारू, पंकज सोनी,कमलेश विश्वकर्मा, विन्दा छीपा, रोहित पगारे, राजेश सराठे सहित इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा और भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता, और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदा की और महिला सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।

पुतला दहन के समय पुलिस बल भी भारी तादाद में तैनात रहा। कार्यक्रम के अंत मे भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने आभार व्यक्त किया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!