सियाराम सेना द्वारा 51 फीट के रावण का दहन, मनमोहक झांकियो का आयोजन

संवाददाता पूजा मालवीय
करेली। सियाराम सेना द्वारा नगर की वर्षों पुरानी परंपरा से दशहरा पर्व मनाया गया। पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण में विशाल रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में नगरवासियों सहित आसपास के श्रद्धालु उपस्थित रहे। असत्य पर सत्य की विजय के पर्व पर मनमोहक झांकियो से प्रतीकात्मक श्रीराम लक्ष्मण, सीता को दर्शाया गया और शोभा यात्रा निकाली गई। श्री राम के द्वारा बाण चलाकर रावण दहन किया गया, धमाकेदार आतिस्बाजी की गूंज और जय सियाराम के नारों के बीच बुराई रूपी 51 फीट का रावण देखते ही देखते अग्नि में समा गया। आयोजन में सियाराम सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाए, पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही।
राम मंदिर प्रांगण में भी हुआ आयोजन
नगर की ह्रदय स्थली श्री राम मंदिर प्रांगण में भी विजयदशमी का पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहन कर मनाया। आयोजन में नगर और आसपास के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। श्रीराम मंदिर में कई वर्षो से रावण दहन का आयोजन होता आ रहा है।