खेलमध्य प्रदेश

संभाग स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

गाडरवारा। काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग के निर्देशानुसार संभाग स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस प्रतियोगिता में 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की टीमें जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों से भाग लेने आईं।

विधिवत शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक ने कहा –
“विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी उतना ही जरूरी है। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी मजबूत होती है।”

नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि पिछले वर्ष नगर में राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस वर्ष भी राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

श्री मिनेन्द्र डागा एवं श्रीमती बसंती पालीवाल ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की।

संचालन एवं उपस्थिति

स्वागत भाषण संकुल प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे ने दिया तथा मंच संचालन शिक्षक स्वाति चौहान ने किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहरकांत पटैल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, हर्ष पाठक, शेख सोहेल खान, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, जिला क्रीड़ा प्रभारी अनुज जैन, विक्रम शर्मा, राघव काबरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मैचों के नतीजे

  • बालक वर्ग में
    • छिंदवाड़ा ने कटनी को हराया
    • सिवनी ने मंडला को हराया
    • जबलपुर ने बालाघाट को हराया
  • बालिका वर्ग में
    • नरसिंहपुर ने छिंदवाड़ा को हराया
    • बालाघाट ने जबलपुर को हराया

बारिश बनी बाधा

प्रतियोगिता के दौरान अचानक बारिश आ जाने से शेष मैच पूरे नहीं हो सके। अब इन्हें जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में आयोजित किया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!