मध्य प्रदेश

शाहपुर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन 27 सितम्बर को

शाहपुर (शैलेंद्र गुप्ता): शाहपुर के ठाकुर मोहल्ला स्थित स्टाफ क्वार्टर, इमली वाले टेक पर स्थित शिव मंदिर में शनिवार, दिनांक 27 सितम्बर 2025 को श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस धार्मिक अनुष्ठान में विधिवत पूजा-पाठ, मंत्रोच्चार एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्थानीय नागरिकों एवं समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। क्षेत्रवासियों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल है।

आयोजन स्थल: शिव मंदिर, स्टाफ क्वार्टर, ठाकुर मोहल्ला, इमली वाले टेक, शाहपुर
आयोजन तिथि: शनिवार, 27.09.2025

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!