मध्य प्रदेश

शाहपुर उपकेंद्र से जुड़ी 11 केवी बिजली आपूर्ति 7 जनवरी को रहेगी बाधित

शाहपुर 33/11 केवी उपकेंद्र में तकनीकी कार्य के चलते 7 जनवरी 2026 को 11 केवी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन के कारण कई गांवों में बिजली बंद रहेगी।

शैलेन्द्र गुप्ता | शाहपुर
शाहपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी कार्य के चलते बुधवार, 7 जनवरी 2026 को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन के कारण बंद रहेगी सप्लाई

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपकेंद्र में स्थापित 3.15 एमवीए ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00–6:00 बजे तक शाहपुर उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित होंगे उपभोक्ता

बिजली बंद रहने के कारण निम्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा—

  • शाहपुर
  • पलासपानी
  • सुहागपुर
  • ढाना
  • भयावाड़ी
  • सिलपटी

विद्युत विभाग की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ाकर भविष्य में बेहतर और स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!