व्यापारियों से मिले सांसद : जीएसटी दरों में कटौती पर की बातचीत
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नई दरों का बोर्ड लगाने का किया आग्रह

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
नर्मदापुरम में गुरुवार को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने राज्यसभा सांसद माया नारोलिया नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के साथ पैदल भ्रमण करते हुए बाजार में जा कर व्यापारियों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में कई आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी दरों में की गई कटौती का व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ा, इसको लेकर चर्चा की।
व्यापारियों ने जीएसटी दरों में कमी के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब ज्यादा लोग खरीददारी कर रहे हैं।
लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर नई जीएसटी दरों का बोर्ड लगाएं और उस पर अपना नाम अंकित करें। बाजारों में जीएसटी दर घटने के बाद वस्तुओं की कीमतों में कमी देखी जा रही है।
पैक खाद्य सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दैनिक उपभोग की चीजों पर नई दरों का असर स्पष्ट है। नवरात्र के पहले दिन से लागू हुई नई जीएसटी दरों से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। बाजार भ्रमण कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे रोहित गौर पार्षद गणों सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







