क्राइममध्य प्रदेश

लोकायुक्त ने समिति प्रबंधक को ₹59,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

छिंदवाड़ा जिले के तामिया में लोकायुक्त ने समिति प्रबंधक मुनीम प्रसाद पटेल को ₹59,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तामिया स्थित सहकारी बैंक के समिति प्रबंधक मुनीम प्रसाद पटेल को ₹59,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने यह रकम वेयरहाउस संचालक को ब्लैकलिस्ट न करने के एवज में मांगी थी।

लोकायुक्त की सटीक

लोकायुक्त निरीक्षक उमा कुशवाहा के नेतृत्व में ट्रैप दल ने यह कार्रवाई की। टीम में निरीक्षक रेखा प्रजापति और जितेंद्र यादव शामिल थे।
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही समिति प्रबंधक ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त ने आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और बैंक से संबंधित दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई की पुष्टि लोकायुक्त निरीक्षक जितेन्द्र यादव ने की है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!