महेश अधरुज को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

गाडरवारा। समीपस्थ ग्राम बोदरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक महेश अधरुज के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात् श्री अधरुज एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ और सम्मान-पत्र भेंटकर किया गया। इस अवसर पर श्री अधरुज को शाल, श्रीफल, विदाभिनंदन पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।

वक्ताओं ने की सराहना
समारोह के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार सुशील शर्मा ने महेश अधरुज को एक सरल हृदय और सहयोगी व्यक्तित्व बताया। वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि श्री अधरुज ने अपने सेवाकाल में सदैव उत्कृष्ट कार्य किए। सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने कहा कि सेवा निवृत्ति शासकीय सेवा की स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसे सम्मान और गौरव के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए।
विशिष्ट उपस्थिति
समारोह में भाजपा नेता अशोक भार्गव, सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेश बरसैयां, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, सुनीता पटैल, एस.के. मिश्रा, जयमोहन शर्मा, लेखा कौरव, बीआरसी संदीप स्थापक, महेश तिवारी, विनोद कौरव, अमिकांत जैन, पवन राजोरिया, देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, सिराज अहमद सिद्धिकी, पंकज स्थापक, मंजूलता मेहरा, अमित जैन, विद्या शर्मा, प्रतिभा तिवारी, प्रीति विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। ग्राम सरपंच भाईजी कहार, सचिव बलराम कौरव, शिवकुमार कहार, रामपाल राजपूत एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भी इस अवसर के साक्षी बने।
कार्यक्रम का संचालन नगेन्द्र त्रिपाठी ने किया तथा आभार प्रदर्शन संदीप स्थापक ने व्यक्त किया।
विदित हो कि श्री अधरुज को शासकीय प्राथमिक शाला बरेली के स्टाफ ने भी विदाई दी।







