मन की बात कार्यक्रम : केसला मंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद ने सुनी मन की बात

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
केसला /नर्मदापुरम। जिले के सिवनी मालवा विधानसभा अंतर्गत केसला मंडल के शक्ति केंद्र सहेली के बूथ क्रमांक 299 पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सांसद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सांसद माया नारोलिया संभागीय प्रभारी पंकज जोशी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला विधायक प्रेम शंकर वर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने हाल में आई प्राकृतिक दुर्घटनाओं, जम्मू-कश्मीर की उपलब्धि, शहडोल के फुटबॉल गांव का जिक्र, सोलर लाइट से किसानों को लाभ और स्वदेशी अपनाने मुद्दों पर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने त्योहारों के मौसम में स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ऐसे नेता हैं, जो हर महीने जनता से सीधा संवाद करते हैं। उन्होंने इस नियमित संवाद को गौरव की बात बताया। मन की बात कार्यक्रम की यह 125वीं कड़ी थी, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुनील बरकड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।