मध्य प्रदेश

मंडीदीप में धूमधाम से होगा दशहरा उत्सव, नगरवासी बढ़-चढ़कर लेंगे हिस्सा

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप। श्री हिन्दू उत्सव समिति, मंडीदीप द्वारा इस वर्ष भी नगर में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के मीडिया प्रमुख सम्राट अंकित कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 02 अक्टूबर 2025, गुरुवार को वार्ड क्रमांक-23, बाल विहार प्रांगण (मंडीदीप) से विशाल चल समारोह के साथ दोपहर 2 बजे से होगा।

चल समारोह नगर भ्रमण करते हुए दशहरा मैदान, सतलापुर, मंडीदीप पहुँचेगा, जहाँ प्रभु श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर रात्रि 11 बजे रावण दहन का रायसेन जिले का सबसे बड़ा ऐतिहासिक आयोजन होगा।

इसी क्रम में 03 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को शाम 5 बजे से मां दुर्गा की प्रतिमायो के विसर्जन पर विसर्जन कलियासोत घाट,पर झांकियो का श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा सम्मान किया जाएगा।

श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान (छुट्टी भैया), सचिव अशोक भार्गव, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चौबे उपाध्यक्ष हिमांशु चौकसे उपाध्यक्ष केपी सिंह चौहान मुकेश प्रजापति झुम्मक पाल एवं समस्त पदाधिकारियों ने नगरवासियों से चल समारोह दशहरा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

बिग बिलीयन डे

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!