राजनीति

भाजपा की घबराहट ने उजागर किया उनका चुनावी हथकंडा- नीखरा

गाडरवारा। पटना में आयोजित कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की संयुक्त सभा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जबरदस्त भीड़ के साथ जनसमुदाय को संबोधित किया। सभा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ और जनता का जोश देखकर भाजपा पूरी तरह बौखला गई है।

भाजपा एवं कांग्रेस की रणनीति और बिहार की जनता की जागरूकता पर केंद्रित है।भाजपा की घबराहट और चुनावी हथकंडे बिहार की जनता को प्रभावित नहीं करेंगे,जो अब भावनाओं में बहने वाली नहीं है।

राहुल गांधी की सभाओं में भीड़ से कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ रही है और भाजपा बौखला गई है। बिहार की जागरूक जनता भाजपा की चालों को समझती है और आगामी चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

राहुल गांधी की यात्रा एवं सभाओ में भीड़ आना राजनीतिक दृष्टिकोण है जो आगामी चुनावों के परिणामों के बारे में भविष्यवाणी कर रहा है। राहुल गांधी की सभा समाप्त होने के बाद एक सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने लगे। यह साफ़ है कि भाजपा को बिहार में अपनी हार दिखाई देने लगी है।

इसीलिए उन्होंने जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ गाली की घटना को भावनात्मक हथियार बना लिया। प्रधानमंत्री मंचों से इसे भुनाने के लिए भावुक होने का ढोंग कर रहे हैं और आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

सूत्रों से जानकारी के अनुसार, भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को देशभर में निर्देशित किया है कि इस मुद्दे को तोड़-मरोड़कर हर जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाए ताकि विपक्षी दलों के खिलाफ माहौल बनाया जा सके और जनता को भ्रमित कर भाजपा को वोट दिलवाया जा सके।

इस पर मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं सागर जिला सेवादल प्रभारी वा कांग्रेस सेवादल विहार गया पर्यवेक्षक शिव कुमार नीखरा ने तीखा पलटवार करते हुए कहा बिहार की जनता विगत ग्यारह वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी जी के झूठे वादों का पूरा सच जान चुकी है। वह अब भावनाओं में बहने वाली नहीं है। वोट अधिकार यात्रा एवं पटना में राहुल गांधी की सभा में जिस तरह से अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही थी, उसने भाजपा की नींद उड़ा दी है। भाजपा अब बुरी तरह हाथ-पैर मार रही है और चुनाव जीतने के लिए इस तरह के ओछे और भावनात्मक हथकंडों का सहारा ले रही है। लेकिन बिहार की जागरूक जनता भाजपा की इस चाल में फँसने वाली नहीं है और आगामी चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!