मध्य प्रदेश

बिग ब्रेकिंग: पिपरिया तहसील कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान चले लात-घूसे, सिंधी सामाजिक संगठन के ज्ञापन में मचा हंगामा

पिपरिया तहसील कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सिंधी सामाजिक संगठन के ज्ञापन के बीच हंगामा, मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग के अभद्र व्यवहार पर चली लात-घूसे, तहसीलदार और पुलिस ने कराया मामला शांत।

पिपरिया (होशंगाबाद): तहसील कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब सिंधी सामाजिक संगठन के ज्ञापन कार्यक्रम के बीच एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग ने अभद्र व्यवहार किया। इससे नाराज लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सिंधी सामाजिक संगठन के सदस्य अपने गुरु के खिलाफ छत्तीसगढ़ में दिए गए अमित वघेल के विवादित बयान के विरोध में ज्ञापन देने तहसील कार्यालय पहुंचे थे। ज्ञापन के दौरान अचानक एक बुजुर्ग ने अनुचित टिप्पणी कर दी, जिससे संगठन के लोग भड़क गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने मानवता का परिचय देते हुए बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला।

तहसील कार्यालय के अंदर हुई इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।

https://fktr.in/7VwEn69

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!