बसुरिया में अभिनेता मनोज जोशी और जैविक कृषि विशेषज्ञ अनिल नागर का आगमन, किसानों से करेंगे चर्चा
गुरुदेव स्वामी शुद्धानंद जी नाथ महाराज की जयंती महापर्व पर होगा विशेष आयोजन

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका (नरसिंहपुर)।
पूज्य गुरुदेव स्वामी शुद्धानंद जी नाथ महाराज की जयंती महापर्व के अवसर पर बसुरिया स्थित श्री नेतराम पढ़हार कृषि फार्म में इस वर्ष कई विशिष्ट हस्तियों का आगमन होने जा रहा है।
इस मौके पर प्रसिद्ध अभिनेता श्री मनोज जोशी के आगमन की पुष्टि हुई है। उनके साथ जैविक भारत अभियान के अंतर्गत ली बैनिफिश कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, भागवत कथा वाचक एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री अनिल नागर जी महाराज भी उपस्थित रहेंगे।
किसानों से संवाद
श्री अनिल नागर जी इस अवसर पर किसानों से जैविक खेती के महत्व और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
वे किसानों को बताएंगे कि कैसे प्राकृतिक संसाधनों और देसी तकनीकों का उपयोग कर खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।
श्रद्धा और ज्ञान का संगम
गुरुदेव शुद्धानंद जी नाथ महाराज की जयंती महापर्व के अवसर पर यह आयोजन आध्यात्मिकता और कृषि नवाचार का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।
स्थानीय साधक और किसान बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारी में हैं।








