क्राइममध्य प्रदेश

पिता बना हैवान: जेल से छूटते ही 19 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, जेल से छूटे पिता पर 19 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर स्थित छोला मंदिर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक जेल से छूटे पिता पर उसकी 19 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

14 साल की सजा काटकर दो महीने पहले छूटा था जेल से

पुलिस के अनुसार, छोला मंदिर इलाके में रहने वाली युवती अपनी मां के साथ अलग रहती है। उसका पिता हत्या के एक मामले में करीब 14 साल की सजा काटकर दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था। युवती ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले वह पिता से मिलने उसके घर गई थी।

धमकाकर बनाया हवस का शिकार

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान पिता ने उसे डरा-धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। सामाजिक बदनामी और डर के कारण उसने शुरुआत में किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया।

मां को बताई आपबीती, फिर पहुंची थाने

घटना के बाद आत्मग्लानि और मानसिक पीड़ा से जूझ रही युवती ने हिम्मत जुटाकर अपनी पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद मां-बेटी थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!