मध्य प्रदेशराजनीति

पचमढ़ी में कांग्रेस का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, हरीश चौधरी ने दिया संगठन सुदृढ़ीकरण का मंत्र

पचमढ़ी में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। हरीश चौधरी, महेंद्र जोशी और सचिन राव ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और प्रशिक्षण को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

पचमढ़ी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 को पचमढ़ी में हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सभी जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए और उन्हें अपने जिलों में निर्भीक होकर संगठन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

हरीश चौधरी ने कहा कि “कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। हमें ग्राम से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है।”

प्रशिक्षण के प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि यह शिविर केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा को सशक्त करने का सतत अभियान है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संगठन आगामी समय में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक आठ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे हर कार्यकर्ता प्रशिक्षित और संगठनात्मक दृष्टि से सक्षम बन सके।

उन्होंने कहा कि “नेतृत्व निर्माण और कार्यकर्ता प्रशिक्षण ही मजबूत संगठन की पहचान है। जब हर कार्यकर्ता अपने व्यवहार में इन विचारों को उतारेगा, तभी कांग्रेस की जड़ें और गहरी होंगी।”

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग प्रमुख सचिन राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आपने इस शिविर में जो सीखा है, उसे जमीन पर लागू करें। यह प्रशिक्षण केवल सीखने का नहीं, बल्कि उसे व्यवहार में उतारने का अवसर है।”

सत्र के अंत में सभी जिला अध्यक्षों ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, प्रतिबद्धता और एकता के साथ सशक्त करेंगे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!