मध्य प्रदेश

नव दुर्गा युवा शक्ति समिति ने ककरा घाट पर मां नर्मदा की चुनरी अर्पित कर किया भंडारे का आयोजन

गाडरवारा में नव दुर्गा युवा शक्ति समिति ने ककरा घाट पर मां नर्मदा की चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की, पदयात्रा निकाली और भंडारे का आयोजन किया।

गाडरवाराश्री नव दुर्गा युवा शक्ति समिति के तत्वावधान में रविवार को मां नर्मदा की पावन नगरी ककरा घाट पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों द्वारा विधिवत मां नर्मदा को चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

रविवार की सुबह समिति के सदस्य शक्ति चौक से धर्म ध्वज एवं मां नर्मदा की चुनरी लेकर ककरा घाट तक पदयात्रा पर निकले। पदयात्रा के दौरान युवा वर्ग हाथों में धर्म ध्वज लिए मां नर्मदा के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रहा था। रास्ते भर धार्मिक वातावरण बना रहा।

ककरा घाट पहुंचने पर मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, एकता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!