नर्मदापुरम : “अभिमन्यु 3” अभियान के अंतर्गत पुलिस ने मैराथन दौड़ का किया आयोजन
नर्मदापुरम न्यूज़ : बालकों में लैंगिक समानता व सामाजिक जागरूकता का संदेश देने पुलिस का अनूठा प्रयास

नर्मदापुरम( सनी लालवानी)। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु 3” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जन-जागरूकता हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी पहल के तहत आज सुबह पुलिस लाइन नर्मदापुरम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को एसडीओपी नर्मदापुरम श्री जितेन्द्र पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उद्देश्य : बालकों में जागरूकता
इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि “अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य बचपन से ही लैंगिक समानता, आपसी सम्मान और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। जिस प्रकार महाभारत के अभिमन्यु ने गर्भ में ही ज्ञान प्राप्त किया था, उसी प्रकार बच्चों को भी प्रारंभ से सामाजिक, नैतिक और कानूनी शिक्षा देकर जागरूक करना आवश्यक है।”
मैराथन का रूट
यह दौड़ पुलिस लाइन परिसर से प्रारंभ होकर मीनाक्षी चौक, मीना बाजार, अजाक चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन पर आकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मौजूद रहे अधिकारी-कर्मचारी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मौके पर थाना प्रभारी कोतवाली सुश्री कंचन सिंह ठाकुर, एएसआई सविता गंजाम, आरक्षक अनिता मांझी, मनोहर बरेला सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







