मध्य प्रदेश
ट्यूबवेल उत्खनन का भूमि पूजन

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी। अवार्ड क्रमांक 2 में सांसद दर्शन सिंह चौधरी की निधि से हनुमान मंदिर के पास ट्यूबवेल उत्खनन कार्य का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का कार्यक्रम पंकज चौरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी एवं उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत द्वारा किया गया।
पूजा अर्चन और प्रार्थना
इस अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चन कर मां जगदंबा से प्रार्थना की गई कि इस स्थान पर भरपूर पानी निकले, ताकि इस क्षेत्र में गर्मी में जल की आपूर्ति बाधित न हो।
उपस्थित गणमान्य
मंदिर समिति के अध्यक्ष जेपी वर्मा जी, रामसेवक चौरे, सतीश चौरे, यमुना प्रसाद मलैया एडवोकेट, संदीप वर्मा एडवोकेट, मधुसूदन यादव, रमेश जगदेव आदि वार्ड वासी उपस्थित रहे।
आभार व्यक्त किया
सभी वार्ड वासियों ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी जी, विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे का आभार व्यक्त किया है।








