मध्य प्रदेश
जिला कलचुरी कलार समाज कार्यकारिणी में सालीचौका के समाजसेवीयो को स्थान दिये जाने पर आभार जताया

सालीचौका नरसिंहपुर। गत दिवस कलचुरी कलार समाज समिति जिला नरसिंहपुर के नव नियुक्त जिला पदाधिकारीयों की सूची जिलाध्यक्ष श्री पंकज चौकसे व जिला संयोजक श्री किशोर जी राय द्वारा सर्वसम्मति से घोषित की गई जिसमें सालीचौका क्षैत्र से मनीष राय (छोटूभैया) को संरक्षक, अमरीश राय (गोलू भैय्या) को सालीचौका अध्यक्ष राजीव राय,जितेंद राय ,प्रखर राय, रमाकांत चौकसे पनागर को जिला उपाध्यक्ष,अवधेश चौकसे प्रभुदयाल चौकसे सहावन को जिला सचिव प्रदीप चौकसे पनागर को जिला प्रवक्ता पद पर न्युक्त किये गये।। सालीचौका क्षैत्र से उपरोक्त सभी पदाधिकारियों की न्युक्ति पर कलचुरी समाज सालीचौका क्षैत्र द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष, एवं जिला संयोजक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।








