गोवर्धन पूजन पर्व पर श्री राम मंदिर करेली में हुआ गौ पूजन

करेली( पूजा मालवीय)। नगर की ह्रदय स्थली श्री राम मंदिर में सनातन संस्कृति के त्योहारों पर बड़े ही विधि विधान से आयोजन किया जाता है, जिससे हमारी सनातन संस्कृति भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाती है और उन्हें इस श्रंखला में जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। श्रीराम मंदिर में इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परमा पर्व पर दोपहर को भव्य गौ पूजन का विधि विधान से आयोजन हुआ। जिसमे गौ माता की पूजन किया गया। गौ पूजन के पावन अवसर पर पूर्व बीजेपी राज्यसभा सांसद माननीय कैलाश सोनी,जीवाजी विश्व विद्यालय के कुल गुरु श्री डॉ राजकुमार आचार्य ,परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश बसेडिया , प्रसिद्ध पशु प्रेमी डाक्टर सुनील शर्मा जी ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विनोद नेमा जी, समाजसेवी राकेश प्रताप सिंह जी पटेल रीछा, हरिओम ममार जी, पवन बड़कुर, चौधरी राजकुमार कौरव जी, तुलसीराम जी राठौड़ और पंडित ऋषि कुमार पचौरी, रंजीत कौरव पत्रकार सहित बड़ी संख्या में गौ प्रेमी उपस्थित रहे। गौ प्रेमी भागीरथ तिवारी जी ने पूरे आयोजन की बागडोर संभाली। पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी जी ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला और श्री डॉ राजकुमार आचार्य, कुल गुरु ने कृषि प्रधान समाज में गौ वंश की महत्ता को बतलाया।







