मध्य प्रदेश

गाडरवारा में कांग्रेस ने जताया विरोध — CJI पर हमले के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

गाडरवारा (अब्दुल फिरोज खान बबलू)। कांग्रेस जनों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हरि सिंह अहिरवार के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार प्रियंका नेताम को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई पर हुए हमले के विरोध में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की और देश के दलित समुदाय की गरिमा और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की अपील की। ज्ञापन का वाचन करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश नीरस ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुखद और शर्मनाक है, जिसमें एक अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंककर घृणित कार्य किया। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अभिनव ढिमोले, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिनेश जैन, दिग्विजय सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पटेल, राजेंद्र मालपानी, पूर्व पार्षद पवन चौधरी, संजय पटेल , आयुष जैन ,एडवोकेट सत्यवती चौधरी, बालमुकुंद अहिरवार ,नंदकिशोर अहिरवार, मथुरा प्रसाद, कमल किशोर अहिरवार, नंदुलाल अहिरवार, कमलेश अहिरवार , गणेश प्रसाद, नीतेश पटैल, हर्षित पटेल, ज्ञानी पटेल, गुड्डू चौधरी ,हेमराज अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख थे । कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!