मध्य प्रदेश

गाडरवारा में इनर व्हील क्लब पिक पेटल्स द्वारा नवरात्रि गरबा का भव्य आयोजन

महिलाओं के लिए विशेष गरबा, शिवानी प्रंतवानी बनीं गरबा क्वीन

गाडरवारा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जिलेभर में गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। इसी श्रृंखला में स्थानीय इनर व्हील क्लब पिक पेटल्स द्वारा सुखदेव भवन में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों के लिए रखा गया, जिसमें पुरुषों की एंट्री नहीं थी।

इनर व्हील क्लब

दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत

क्लब अध्यक्ष अंकित जैन, सेक्रेटरी रिमझिम जैन और क्लब की सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद फ्री स्टाइल गरबा प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति एवं उत्साह से वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

विजेताओं का हुआ सम्मान

  • गरबा क्वीन: शिवानी प्रंतवानी
  • बेस्ट गरबा डांसर: मेघा सोनी
  • बेस्ट ड्रेस अवार्ड: पलक शेषनी और अंजली शुक्ला
  • कंसोलेशन प्राइज: रौनक यादव, प्रियंका अग्रवाल और खुशबू जेठवानी

सराहना हुई

महिला संगठनों ने इस आयोजन की विशेष सराहना की, क्योंकि इसे सिर्फ महिलाओं और युवतियों के लिए आयोजित किया गया। इससे उन्हें सुरक्षित और आनंदमय माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

बिग बिलीयन डे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!