मध्य प्रदेश

गाडरवारा: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तिरुपति–कालहस्ती यात्रा, 24 दिसंबर तक आवेदन

गाडरवारा में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 10 से 16 जनवरी 2026 तक तिरुपति–कालहस्ती यात्रा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025। पात्रता: आयु 60 वर्ष, महिलाएँ 58 वर्ष।

गाडरवारा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत गाडरवारा नगर पालिका क्षेत्र से आगामी 10 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक तिरुपति से कालहस्ती तक की तीर्थ यात्रा प्रस्तावित की गई है। इस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक निर्धारित तिथि तक आवेदन भर सकते हैं।

24 दिसंबर 2025 अंतिम तिथि

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में नगर पालिका परिषद गाडरवारा में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक लाभार्थी कार्यालय समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इन पात्रता शर्तों का होना आवश्यक

योजना का लाभ लेने के लिए निम्न मानदंड जरूरी हैं—
1️⃣ आवेदक की आयु 60 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
2️⃣ महिलाओं के लिए आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित है।
3️⃣ आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि नियमों का पालन करते हुए समय पर आवेदन जमा करें, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक eligible लोग उठाकर तीर्थ यात्रा कर सकें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!