कुचबंदिया समाज का ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन संपन्न — युवा नेता रोहित कुचबंदिया ने बनाया नया रिकॉर्ड
इटारसी में कुचबंदिया समाज का ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन सम्पन्न, युवा नेता रोहित कुचबंदिया के नेतृत्व में रिकॉर्ड उपस्थिति के साथ हुआ सफल आयोजन।

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
इटारसी।
समाज सेवा और एकता का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए कुचबंदिया समाज का भव्य परिचय सम्मेलन रविवार को बड़ी सफलता के साथ संपन्न हुआ।
इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसे सफल बनाने का श्रेय जाता है भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी रोहित कुचबंदिया को, जिन्होंने कम उम्र में वह कर दिखाया जो वर्षों से कोई नहीं कर पाया।
रोहित कुचबंदिया का जुनून बना समाज की प्रेरणा
रोहित कुचबंदिया ने बताया कि यह कुचबंदिया समाज के इतिहास का पहला परिचय सम्मेलन है, जिसमें पूरे प्रदेश के समाजजन एक साथ जुड़े।
उन्होंने कहा —
“हमारा उद्देश्य समाज को जोड़ना, एकता का संदेश देना और हर सदस्य का परिचय एक परिवार की तरह कराना था। आज समाज की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।”
उनके नेतृत्व और अथक परिश्रम से यह सम्मेलन सिर्फ सफल नहीं हुआ, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति के साथ सम्पन्न हुआ।
समाज के हर कोने से जुड़ी प्रतिनिधि मंडलियाँ
इस परिचय सम्मेलन में भोपाल, इटारसी, नर्मदापुरम, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, इंदौर, सिवनी मालवा, सिवनी, छपारा, बबई, हरदा, खंडवा और उज्जैन सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाजसेवी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समाजसेवियों और समिति सदस्यों का हुआ सम्मान
सम्मेलन के दौरान उन समाजसेवियों और समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है —
जैसे कुचबंदिया समाज विवाह सम्मेलन समिति, सम्मान समारोह समिति और विभिन्न क्षेत्रों की सामाजिक समितियाँ।
उन्हें सम्मान पत्र देकर समाज ने आभार व्यक्त किया।
प्रमुख उपस्थित गण
सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ व युवा साथी —
मंगल खातविया, कुन्नू कुचबंदिया, दुर्गा खलीफा, लक्ष्मण कुचबंदिया, रामाधार कुचबंदिया, राजेश कुचबंदिया, विजय कुचबंदिया, संततू कुचबंदिया, जगवीर कुचबंदिया, रघुवर कुचबंदिया, पवन कुचबंदिया, राजकुमार कुचबंदिया, जीतू कुचबंदिया, अजय कुचबंदिया, शुक्कु कुचबंदिया, अर्जुन कुचबंदिया सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
रोहित कुचबंदिया का संदेश
“मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने समाज की एकता को नई ऊंचाई देने में सहयोग दिया। आने वाले समय में हम शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के लिए और भी कदम उठाएंगे।”







