मध्य प्रदेश
किसान मजदूर अधिकार यात्रा : बनखेड़ी विकासखंड के गांवों में पहुँच रही है आवाज

संवाददाता राकेश पटेल इक्का
बनखेड़ी (नर्मदा तट): परम् सम्माननीय बंधुओं के आशीर्वाद और सहयोग से किसान मजदूर अधिकार यात्रा की शुरुआत मां नर्मदा तट, पंछी घाट सीताराम आश्रम उमरधा से हुई। यात्रा पहले दिन समनापुर, पुरैना, तला, तिसरी, करपा होते हुए चांदौन तक पहुँची।
द्वितीय दिवस का कार्यक्रम
यात्रा का दूसरा दिन किसानों और मजदूरों की समस्याओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेगा। इस दिन यात्रा घुआवाडी, धारपुरा, भैरापुर, कोषकरपा/बम्होरी, गोदलवाड़ा, सीरावाड़ा, बलियाखेड़ी, कुर्शीढाना और गणेशधाम बाचावानी पहुंचेगी। यहाँ रात्रि विश्राम का कार्यक्रम भी रहेगा।
इसे भी पढ़े-विकास की अलख जगाता सेमरी हरचंद : सरपंच चेतन मीना की अगुवाई में ग्राम पंचायत बना आदर्श मॉडल
किसानों के लिए किसानों की यात्रा
यह यात्रा किसानों के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने का माध्यम है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे तन-मन-धन से सहयोग कर इस आंदोलन को सशक्त बनाएं।







