मध्य प्रदेश

करेली में जारी है मेन रोड के किनारे फुटपाथ पर पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। करेली शहर से बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज से लेकर बस्ती तक पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य चल रहा है। बरमान रोड धमनी पुल से ब्रिज तक पहले ही ब्लॉक्स लगाए जा चुके है। जिससे रोड पर आवागमन और अधिक सुलभ हो गया है, यह कार्य नगर पालिका करेली के द्वारा कराया जा रहा है।

नगर की बढ़ेगी सुंदरता

ब्रिज से लेकर बस्ती जाने वाली मुख्य रोड पहले से ही चौड़ी है। ऐसे में रोड के किनारे फूट पाथ पर पेवर्स ब्लॉक लगाने से रोड और अधिक चौड़ी दिखने लगी है, जिससे नगर की सुंदरता बढ़ेगी साथ ही ट्रैफिक भी नियंत्रित रहेगा क्योंकि पैदल आवागमन इन्ही ब्लॉक वाली रोड से होगा। फिलहाल रोड के एक तरफ ब्लॉक लगाने का कार्य प्रगति शील है, इसके पूर्ण होते ही दूसरी तरफ ब्लॉक लगाने कर कार्य शुरू होगा।

पैदल चलने वालों को होगी सुविधा

नगर के इस मार्ग से ही सैकड़ों विद्यार्थी महात्मा गांधी कॉलेज, डॉ के एल पपनेजा स्कूल, के आर बी स्कूल, टी एन एस स्कूल, सेठ छिदमी लाल पालीवाल शिशु स्कूल, ऐम फोर सेवा छात्रावास और कई महत्वपूर्ण स्थान कोचिन जाते है। साथ ही इसी मार्ग पर महत्वपूर्ण बैंक, अस्पताल भी स्थित है, जिससे नागरिकों का पैदल चलना आसान होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!