इटारसी में स्वावलंबन प्रदर्शनी का शुभारंभ, आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरक पहल
इटारसी में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा स्वावलंबन प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। आत्मनिर्भरता पर जोर।

संवाददाता सनी लालवानी
इटारसी। अग्रवाल भवन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वावलंबन प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे।
स्थानीय प्रतिभाओं को मंच
प्रदर्शनी में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं और महिला उद्यमियों के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष संजय शिल्पी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, ट्रस्ट जिला अध्यक्ष श्रीमती नीरजा फौजदार, नगर अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला आयोजन
मुख्य अतिथि डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि –
“ऐसे आयोजन समाज में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।”
उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वावलंबन प्रदर्शनी से महिलाओं और युवाओं में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।








