क्राइममध्य प्रदेश

इंस्टाग्राम पर इश्क, मुंबई से श्योपुर पहुंची 18 साल की युवती; बस स्टैंड पर घंटों इंतजार, लेकिन नहीं आया प्रेमी

मुंबई की 18 वर्षीय युवती इंस्टाग्राम पर बने इश्क के लिए 1100 किमी दूर श्योपुर पहुंची। बस स्टैंड पर घंटों इंतजार के बाद भी प्रेमी नहीं आया, पुलिस ने किया सुरक्षित।

श्योपुर (मध्य प्रदेश)। सोशल मीडिया पर बने रिश्ते कब हकीकत में मुसीबत बन जाएं, इसका ताजा मामला एमपी के श्योपुर से सामने आया है। मुंबई की एक 18 वर्षीय युवती इंस्टाग्राम पर बने प्यार के रिश्ते के चलते 1100 किलोमीटर का सफर तय कर श्योपुर पहुंच गई। लेकिन यहां उसका सपना टूट गया, क्योंकि जिस युवक के लिए वह घर छोड़कर आई थी, वह मिलने ही नहीं आया।

शादी से शुरू हुई दोस्ती, इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा इश्क

युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा की बेटी की शादी में श्योपुर आई थी। शादी में उसकी पहचान बलवानी गांव के एक युवक से हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम पर जारी रही और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

मुंबई से श्योपुर तक बिना फोन के किया सफर

युवती युवक से मिलने के लिए घरवालों को बिना बताए मुंबई से ट्रेन में बैठ श्योपुर तक का लंबा सफर तय कर आई। खास बात यह रही कि उसने अपना मोबाइल फोन तक साथ नहीं लाया ताकि परिवारजन उसकी लोकेशन ट्रैक न कर सकें।

बस स्टैंड पर घंटों इंतजार, लेकिन नहीं आया प्रेमी

श्योपुर पहुंचने पर युवती ने युवक को फोन किया, लेकिन पहले कॉल नहीं लगा। बाद में कॉल लगने पर भी युवक मिलने नहीं आया। युवती बस स्टैंड पर घंटों तक उसका इंतजार करती रही। इसी बीच वहां मौजूद दुकानदारों ने स्थिति समझी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने थाने ले जाकर कराया परिजनों से संपर्क

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई। शुरुआत में युवती ने डर के कारण कहानी बदली, लेकिन बाद में उसने मान लिया कि वह अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने आई थी। पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजन श्योपुर पहुंचे और पुलिस ने युवती को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।

द बिग बिलीयन डे सेल

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!