मध्य प्रदेश

अर्चना अनिल साहू को अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश की महिला प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया

नर्मदापुरम/भोपाल। अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश ने समाजसेवा, संगठनात्मक सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए श्रीमति अर्चना अनिल साहू को महिला प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर मनोनित किया है। संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय महिला संरक्षक यशोदा बेन मोदी, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक रविकरण साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबुलाल राठौर, राष्ट्रीय संरक्षक गुलाब सिंह कोलानिया, राष्ट्रीय महासचिव रामलक्ष्मण, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण मंगरोरा, प्रदेश प्रभारी गिरधारी लाल राठौड़, प्रदेश संरक्षक हिरालाल बलसोरा, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया, तथा प्रदेश महासचिव समरथ साहू एडवोकेट की सहमति शामिल रही।

शैक्षिक योग्यता

  1. 10वीं (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भोपाल)
  2. 12वीं (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भोपाल)
  3. स्नातक (रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर)

संगठन एवं राजनीतिक अनुभव

श्रीमति अर्चना साहू का सामाजिक और संगठनात्मक अनुभव काफी व्यापक रहा है—

  1. जनपद सदस्य एवं भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री (2010–2015)
  2. मध्यप्रदेश सर्व शिक्षा अभियान की साधारण सभा की मनोनित सदस्य (2015)
  3. जनपद अध्यक्ष, पिपरिया (2015–2022)
  4. भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम जिला मंत्री (2021–2025)
  5. भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम जिला उपाध्यक्ष (वर्तमान – 2025)

उनकी सक्रियता, सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव और संगठन के प्रति समर्पण ने उन्हें हमेशा अग्रिम पंक्ति में रखा है।

मनोनयन पत्र में संगठन ने जताया विश्वास

संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि श्रीमती अर्चना साहू की कर्मठता, जागरूकता और कर्तव्यनिष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा जा रहा है। पत्र में उल्लेख है—

“हम आशा करते हैं कि आप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता से महासभा की योजनाओं को कार्यरूप में परिणत करेंगी तथा समाज में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”

अग्रिम चुनाव तक प्रभावी रहेगा कार्यकाल

मनोनयन पत्र के अनुसार श्रीमती अर्चना अनिल साहू का कार्यकाल अगले संगठनात्मक चुनाव तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान उन्हें प्रदेशभर में महिला विंग को मजबूत करने और नई कार्यकारिणियों के गठन की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेशभर में गठित होंगी नई महिला कार्यकारिणियाँ

संगठन ने निर्देश दिया है कि पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्रीमती साहू मध्यप्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों में महिला कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित करें, जिससे संगठनात्मक गतिविधियां और गति पकड़ सकें।

सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ेगी सक्रियता

अर्चना साहू की नियुक्ति के बाद तेली समाज एवं भाजपा संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके नेतृत्व में महिला वर्ग के सशक्तिकरण की उम्मीद व्यक्त की है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!