मध्य प्रदेश

कौरव सेवा समिति के युवाओं ने किया रक्तदान, भीष्म जयंती पर आयोजित हुआ विशाल शिविर

गाडरवारा में कौरव सेवा समिति ने भीष्म जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया।

गाडरवारा।
“मानव सेवा ही माधव सेवा है” के पावन उद्देश्य को साकार करते हुए कौरव सेवा समिति द्वारा संपूर्ण मानव समाज के आराध्य गंगापुत्र परम पूज्य पितामह भीष्म की जयंती के अवसर पर नगर गाडरवारा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में समिति के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और यह संदेश दिया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक बनता है। युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का पुनीत कार्य किया।

समाज सेवा के लिए लिया संकल्प

रक्तदान के दौरान कौरव सेवा समिति के सदस्यों एवं युवाओं ने संकल्प लिया कि समिति भविष्य में भी समय-समय पर समाज सेवा से जुड़े कार्य, जैसे रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

ब्लड बैंक टीम की रही सक्रिय भूमिका

शिविर में ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम द्वारा रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के पश्चात पूरी सावधानी और मानकों के अनुसार रक्तदान संपन्न कराया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का पुष्पमालाओं एवं प्रशस्ति शब्दों से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर का आयोजन सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं सेवा-भावना से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न हुआ, जिसकी नगरवासियों ने सराहना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!