Viral Newsक्राइममध्य प्रदेश

युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर में युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। Nikki Thakur आईडी से पोस्ट वीडियो की पुलिस जांच जारी, आरोपी पहले से चाकूबाजी मामले में फरार।

जबलपुरसंस्कारधानी जबलपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में 4 से 5 युवक एक युवक को पूरी तरह निर्वस्त्र कर लात-जूतों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस अमानवीय घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इंस्टाग्राम आईडी से किया गया वीडियो पोस्ट

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो Nikki Thakur81 नामक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया था और बाद में स्टोरी में भी साझा किया गया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में “लाला गैंग आधारताल, पीयूष लाला गैंग हाउसिंग बोर्ड” लिखा गया है, जिससे किसी संगठित गैंग की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

प्रोफाइल में आपत्तिजनक बायो और हथियारों की तस्वीरें

बताया जा रहा है कि Nikki Thakur की इंस्टाग्राम प्रोफाइल फिलहाल प्राइवेट है, लेकिन उसकी बायो में लिखा है—
तुम क्या सोचते हो घेर लोगे हमको चार लोगों की टोली में, हम तुम्हारी एक गोली में।”

प्रोफाइल फोटो में शराब की बोतल, दो मोबाइल फोन और दो बड़े चाकू दिखाई दे रहे हैं, जो खुलेआम अपराधी मानसिकता को दर्शाते हैं।

शिकायत नहीं, पुलिस कर रही जांच

आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कमरे ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। यह वीडियो Nikki Thakur की आईडी से पोस्ट किया गया था, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना आधारताल थाना क्षेत्र की है या आसपास के किसी अन्य इलाके की।
फिलहाल किसी भी पीड़ित या शिकायतकर्ता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसके बावजूद पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर जांच में जुटी है।

चाकूबाजी मामले में पहले से आरोपी

गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि जिस इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो वायरल हुआ है, वह Nikki Thakur की है। आरोपी कभी आधारताल तो कभी गोरखपुर क्षेत्र में रहता है। करीब 10 दिन पहले चाकूबाजी के एक मामले में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था और वह फिलहाल फरार है।
वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों की पहचान भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!