क्राइममध्य प्रदेश

सारणी से चला स्कूटर से 370 किमी दूर उज्जैन पहुंचा युवक, प्रेमिका से बात न होने पर खुद को मारी गोली

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता

सारणी/उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में शनिवार शाम हुई। मृतक की पहचान बैतूल जिले के सारणी निवासी निखिल आहके के रूप में हुई है।

370 किमी स्कूटर चलाकर पहुंचा था

जानकारी के अनुसार निखिल अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बैतूल जिले के सारणी से करीब 350–370 किलोमीटर स्कूटर चलाकर उज्जैन पहुंचा था। युवती दो दिन पहले अपनी बड़ी बहन के घर उज्जैन आई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से युवती उससे बात नहीं कर रही थी, जिससे वह परेशान था।

घर में घुसकर परिजनों को कमरे में किया बंद

शनिवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच निखिल बंगाली कॉलोनी स्थित घर पहुंचा। उस समय घर में युवती, उसकी बड़ी बहन, जीजा विनय गायनी, एक अन्य महिला और बच्चा मौजूद थे। आरोप है कि निखिल ने विनय की पत्नी और बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया और युवती से बात करने की जिद करने लगा।

बात न बनने पर खुद को मारी गोली

परिजनों के अनुसार युवती ने अपनी बहन से निखिल को वापस जाने के लिए कहने को कहा। कुछ देर बाद निखिल घर के आंगन में गया और अपने साथ लाई पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि युवक के पास हथियार कहां से आया और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील सहित पुलिस टीम मामले की पड़ताल में जुटी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!