क्राइममध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में 17 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार | साईंखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साईंखेड़ा पुलिस की कार्रवाई, करीब 1.70 लाख रुपये की स्मैक जब्त

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत थाना साईंखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को लगभग 17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहा अभियान

जिले में यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत की गई। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में साईंखेड़ा पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

संदिग्ध युवक को पकड़कर की गई तलाशी

दिनांक 1 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे साईंखेड़ा पुलिस टीम गश्त के दौरान झिकौली रोड स्थित बंद पड़े विनायक ढाबा के पास पहुंची। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे संदेह के आधार पर पकड़कर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी राहुल उर्फ भूरा (21 वर्ष), निवासी उदयपुरा, जिला रायसेन के पास से लगभग 17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना साईंखेड़ा में अपराध क्रमांक 63/26 के तहत धारा 8/21(b) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित ककौड़िया के नेतृत्व में सउनि सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, नरेन्द्र कुशवाहा, आरक्षक दिनेश पटेल, भगवान सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, आदर्श पाठक, उमेश वर्मा एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!